Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

माता पिता की स्मृति में गोवंश के इलाज के लिए बनाया कमरा

सिरसा

श्याम मुरारी निस्वार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में एक हाल कमरा बीमार
गोवंश के उपचार व उपयोग के लिए डबवाली रोड स्थित श्री गोवंश उपचार आश्रम में श्री श्याम गोरक्षा दल
मेमोरियल ट्रस्ट को समर्पित किया गया। सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुमन मित्तल ने बताया कि कमरे के निर्माण तथा
अन्य सामान के लिए आर्थिक सहयोग डा. राज कुमार गुप्ता द्वारा अपने पिता स्व. संतलाल चमड़ीया व माता
स्व. सोवती देवी की स्मृति में दिया गया। श्री श्याम गोरक्षा दल के प्रधान कमल सोनी ने सभी का स्वागत करते हुए
कहा कि श्याम मुरारी संस्थान समय समय पर गोवंश के लिए सहायता करता रहता है। मंत्र उच्चारण तथा विधिवत
पूजा के साथ कमरे के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. राज कुमार गुप्ता, संरक्षक सुभाष वर्मा, विश्व बंधु
गुप्ता, बाबू राम मित्तल, नरेन्द्र गर्ग महिपाल, एमएल लूथरा, नरेश धमीजा, सुमन धमीजा, भूषण कामरा, एमपी


गर्ग, पवन मेहता सरपंच, रिशी अरोड़ा, किरण अरोड़ा तथा अन्य ने भाग लिया। सुमन मित्तल ने कहा कि गोमाता में
सभी देवताओं का वास होता है और गोमाता की पूजा तथा गोवंश के सेवार्थ कोई भी सेवा कार्य करने से सभी देवी
देवताओं का आशीर्वाद स्वत: मिल जाता है। अब कमरे के निर्माण से गौ माता का उपचार यहीं हो सकेगा। सभी
उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। अंत
में गोरक्षा दल ट्रस्ट और सेवा संस्थान द्वारा डा. राज कुमार गुप्ता को सेवा प्रकल्प के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर
सम्मानित किया गया।