Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मतदान के बाद किए गए ट्वीट से ट्रोलर्स के निशाने पर आए रॉबर्ट वाड्रा, इस देश के झंडे को समझा भारतीय ध्वज

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के  तमाम नेता कई बार अपने ही बयानों से अपनी पार्टी की फजीहत कराते रहते हैं। हालांकि इस बार कोई और नहीं बल्कि राहुल गांधी के जीजा और प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की वजह से कांग्रेस की फजीहत हो गई है। दरअसल छठे चरण के मतदान कके दौरान रविवार को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के साथ सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान संपन्न हुए हैं।

इसी दौरान दिल्ली में देश की कई हस्तियां भी अपना वोट डालने पहुंची थी। जिसमें दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वोट डाला। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी इस दौरान दिल्ली में मतदान किया। मतदान करने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने इंक लगी उंगली के साथ एक सेल्फी ली और उसे ट्वीट कर जानकारी दी। हालांकि उनका यह ट्वीट ही कुछ देर बाद उनके लिए मुसीबत बन गया।

दरअसल रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट के दौरान जिस झंडे का इस्तेमाल किया, उसमें उन्होंने पराग्वे के झंडे को भारत का झंडा समझकर पोस्ट कर दिया। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट किया था कि,“हमारा अधिकार, हमारी ताकत! आप सभी को वोट डालने के लिए बाहर निकलना चाहिए। हमें अपने प्रियजनों के लिए अच्छा भविष्य तैयार करने के लिए उन सभी की मदद करने की जरूरत है, जो हमारे देश को धर्म निरपेक्ष और सुरक्षित बनाएं।”

उन्होंने इस ट्वीट के बाद अंत में पराग्वे का झंडा लगा दिया था, जिस पर ट्रोलर्स ने रॉबर्ट वाड्रा की कड़ी आलोचना की। ट्रोलर्स के निशाने पर आए वाड्रा ने फौरन अपनी गलती को सुधार लिया और अपना ट्वीट डिलीट कर वापस सही झंडे के साथ ट्वीट किया।