Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Nirbhaya फैसले को ले कर बॉलीवुड स्टार्स मे दिया रिएक्शन, ट्वीट कर जताई खुसी

20 मार्च 2020 को निर्भया के चारों दोषियों को फांसी पर लटका दिया है। शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे विनय, मुकेश, अक्षय और पवन को फांसी दी गई थीं और 6 बजे मृत घोषित कार दिया। इस खबर से निर्भया की मां के साथ पूरी ख़ुशी मना रहीं हैं।

वहीँ बॉलीवुड के सितारें रितेश देशमुख, प्रीति जिंटा , ऋषि कपूर , सुष्मिता सेन,  और तापसी पान्नू भी इस ख़ुशी में शामिल हो गए है। इन्होने अपने सोशल मीडिया पर ख़ुशी जताते हुए पोस्ट शेयर की है।

स्टार्स ने जताई खुसी

रितेश देशमुख, प्रीति जिंटा, सुष्मिता सेन ने खुसी जताते हुए लिखा हैं कि आखिरकार निर्भया को केस खतम हुआ और उसे न्याय मिल गया। वहीँ तापसी पन्नू ने ट्वीट कर लिखा है आखिरकार न्याय मिल गया है।

मुझे उम्मीद है कि अब माता-पिता इतने वर्षों बाद आज रात थोड़ा बेहतर से सो सकते हैं। यह उनके लिए एक लंबी लड़ाई है। बता दें दोषियों को सजा मिलने के बाद तिहाड़ जेल के बाहर लोगों में ख़ुशी का माहौल है।’

साल 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप कांड (Nirbhaya Rape Case)में आज करीब सवा सात साल के बाद इंसाफ हुआ है। इस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया था।

इसके बाद देश की बेटी को न्याय दिलाने के लिए पूरे देश में आवाज उठी और तब तक शांत नहीं हुई जब तक इंसाफ नहीं मिल गया।

दोषियों को फांसी मिलने के बाद निर्भया की माँ ने भी राहत सांस ली। निर्भया की माँ ने इंसाफ के लिए जमकर संघर्ष किया और तब शांत नहीं बैठी जब तक न्याय नहीं मिला।