Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इन कारणों से पति-पत्नी के बीच होते हैं झगड़े, रिसर्च में हुआ खुलासा

कपल्स को अक्सर लड़ाई करते हुए आपने देखा होगा। इसे लेकर हमारे मन में हमेशा ये सवाल उठता है कि यदि ये एक-दूसरे को पसंद नहीं करते तो साथ क्यों रहले हैं? इस का जबाव शायद आपको अब तक ना मिला हो, लेकिन अमेरिका के रिसर्च ने इस बात का खुलासा किया कि आखिर पति-पत्नी के बीच झगड़े क्यों होते हैं। रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि आखिर क्यों कपल्स में बनती नहीं है और इनके रिश्ते में इतना तनाव क्यों रहता है। चलिए जानते हैं क्या खुलासा हुआ है रिसर्च में-

इस रिसर्च के मुताबिक, जीन भी पति-पत्नी की लड़ाईयों के जिम्मेदार है। रिसर्च के अनुसार, मैरिड लाइफ में शरीर का रंग, रूप और व्यवहार भी बड़ी भूमिका निभाती है। इस रिसर्च में 1000 करोड़ जोड़ों को शामिल किया गया, जिनके साथ लड़ाई की एक ही समस्या बताई गई। अमेरिका में किए गए रिसर्च में सभी जोड़ों से उनकी व्यक्तिगत समस्या के बारे में पूछा गया। रिसर्च में पाया गया कि जींस में बदलाव के कारण शादीशुदा जीवन में लोग ज्यादा खुश नहीं रहते।

इस जीन का नाम है ऑक्सिटोसिन रिसेप्टर जीन(OXTR जीन) है। जो हमारे हार्मोन पर असर डालता है। जिस वजह से हमारे हार्मोन में बदलाव होते रहते हैं। वह सही से काम नहीं करता है। कभी -कभार आपके व्यवहार में भी परिवर्तन आ जाता है। आप तनाव मे चले जाते हैं और आपकी खुशहाल जीवन में कड़वाहट आ जाती है। रिसर्च के दौरान जो कपल्स खुश नजर आ रहे थे, उनके अंदर OXTR जीन नहीं पाया गया। यानि OXTR जीन बताता है कि आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशनुमा रहेगी या नहीं।