Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शादी में आई आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

 

पाकुड़ (झारखंड)। पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एसपी राजीव रंजन सिंह को इस घटना की लिखित शिकायत की है। एसपी ने शिकायत के मद्देनजर महेशपुर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर अविलंब आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

पीड़ित किशोरी की दर्ज शिकायत के मुताबिक गत 25 फरवरी को वह अपने परिवार के लोगों के साथ महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। रात के वक्त गांव का ही एक युवक शब्बीर अंसारी अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरी सुबह इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसे लेकर गांव में ही पंचायत भी की। लेकिन मामला नहीं सुलझा। उल्टे आरोपी की ओर से धमकी दी जा रही थी। पीड़िता आठवीं में क्लास की छात्रा है।