Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

साल भर पहले दुष्कर्म, फिर वीडियो क्लिप दिखा कर यौन शोषण

 

जोधपुर। जिले के ओसियां तहसील क्षेत्र की महिला के साथ सालभर पहले एक युवक ने दुष्कर्म किया। तब बनाए गए वीडियो से वह महिला ने दरिंदगी करने लगा। पीड़िता रविवार रात में पुलिस थाने पहुंची और मामला दर्ज किया। इधर सोमवार सुबह उसका ओसियां चिकित्सालय में मेडिकल करवाया गया।

सोमवार को ओसियां पुलिस ने बताया कि कस्बे में ही रहने वाली एक विवाहिता ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके परिचित पवन ने एक वर्ष पूर्व उसको घर में अकेली देककर उसके साथ अश्लील हरकतें की और डरा धमका कर बलात्कार किया। तब आरोपित ने अपने मोबाइल फोन ने इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी बना लिया। वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया और इसी दौरान गत माह 22 अगस्त को आरोपी उसको डरा धमका कर अपने साथ पालनपुर लेकर गया। वहां पर भी आरोपित ने उसके साथ निरंतर बलात्कार किया।