Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘गली ब्वॉय’ को ससुराल वालों के साथ देखेंगे रणवीर और दीपिका

सबके दिलों पर राज करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। लेकिन इन दिनों कुछ लोग रणवीर से नाराज हैं। दरअसल रणवीर जो काम करते हैं दिल से और फुल एनर्जी के साथ करते हैं।

रणवीर सिंह ने अपनी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘गली बॉय’ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है। यह दीपिका अपने परिवार के साथ देखेंगी। खबरों के अनुसार “पादुकोण और भवनानीज एक साथ गली बॉय देखने जा रहे हैं। पूरा परिवार फिल्म एक साथ देखेगा। ‘गली बॉय’ की स्क्रीनिंग रिलीज वीक में होना तय है। यह दोनों परिवारों के लिए एक गेदरिंग भी होगी। इसके लिए सारे इंतजाम किए जा रहे है।

जोया अख्तर की बहुप्रतीक्षित ‘गली बॉय’ में रणवीर एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका में हैं। उन्होंने पहली बार गाना गाया भी है और भारत में हिप-हॉप कलाकार के रूप में उनकी बहुत सराहना हो रही है। उनके गाने असली हिप हॉप, अपना टाइम आयेगा और मेरे गली में चार्टबस्टर बन चुके है। हिप-हॉप और रैप म्यूजिक के लिए रणवीर ने शानदार काम किया है, क्योंकि यह भारतीय दर्शकों के लिए एक नया संगीत है।