Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बीएसएफ जवान के साथ हुई बदसलूकी पर राजनाथ सिंह ने कहा- सीमा पार कुछ ठीक-ठाक हुआ है

नई दिल्लीः केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ जवान के साथ हुई बदसलूकी पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक की ओर इशारा किया है। उन्हेंने बंद शब्दों में कहा कि हाल ही में बीएसएफ जवान के साथ जिस तरह से पाक रेंजर्स द्वारा बदसलूकी हुई है तो सीमा पार कुछ ठीक-ठाक हुआ है।  हालांकि उन्होंने इसके बाद कुछ भी नहीं कहा। शुक्रवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर गृहमंत्री यूपी के मुजफ्फरनगर में तीर्थनगरी शुक्रताल में थे। जहां उन्हेंने ये सब बातें कहीं।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एक जवान, उसके साथ पाकिस्तान ने जिस तरीके से बदसलूकी की है, शायद आपने देखा होगा। कुछ हुआ है, मैं बताऊंगा नहीं। उन्होंने कहा कि विश्वास रखना दो-तीन दिन पहले बहुत ठीक-ठाक हुआ है। आगे भी देखियेगा क्या होगा।
राजनाथ सिंह ने पौराणिक शुकतीर्थ में वीतराग स्वामी कल्याणदेव द्वारा स्थापित कारगिल शहीद स्मारक पर शुक्रवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में पत्रकारों से वार्ता में गृहमंत्री ने कहा कि आर्मी को निर्देश दिया गया है कि पहल मत करना लेकिन दूसरी तरफ से गोली आए तो जवाब में अपनी गोलियों की संख्या मत गिनना। गुर्राने वाले चीन सैनिक भी अब हमला नहीं करते। आईटीबीपी के अधिकारी खुद बदले माहौल के बारे में बात करते है। साथ ही मैं स्वयं लगातार सीमाओं का दौरा करता रहता हूं।