Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार पी चिदंबरम से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने तिहाड़ जेल में बंद पूर्व वित्तमंत्री से मुलाकात के बाद कहा है कि यह मामला राजनीतिक प्रतिशोध की सबसे बड़ी मिसाल है। उन्होंने साथ में यह भी कहा है कि जेल में बंद होने के बाद भी पी चिदंबरम देश की भलाई के बारे में सोच रहे हैं।

अशोक गहलोत ने कहा है, ‘आज भी उनको इस देश की चिंता है। हम बात कर रहे थे कि मंदी का दौर चल रहा है, उसमें क्या हालात होंगे। निर्यात कम हो गया है, कृषि और उद्योंगों के बुरे हाल हैं और किसानों का क्या होगा। वह आज भी जेल में बैठे-बैठे इन सभी विषयों पर बात और चिंता कर रहे हैं। आप सोच सकते हैं, कि जो देशभक्त होगा, वही चिंता करेगा कि देश का भविष्य क्या होगा।’

बताते चलें कि अशोक गहलोत और पी चिदंबरम की इस मुलाकात के दौरान उनके पुत्र और सांसद कीर्ति चिदंबरम भी गहलोत के साथ थे। लगभग आधे घंटे तक वह साथ में रहे और सभी मुद्दों पर बात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा है कि मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ही चिदंबरम जी की जमानत होगी। यही नहीं उन्होंने इस दौरान भाजपा सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने 45 साल सेवा करने के बाद आज यह ईनाम मिला है। बिना किसी मुकदमें, बिना किसी मामले के उन्हें जेल में डाल दिया गया है।