Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश में बारिश ने चार दिनों में ली 79 लोगों की जान

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुई तेज बारिश के कहर से पिछले चार दिनों में अब तक 79 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 17 लोग घायल, 23 पशु हानि और 169 मकान छति ग्रस्त हुए हैं। इसमें कच्चे-पक्के मकान व झोपड़ियां शामिल हैं। मौसम विभाग ने आने वाले घण्टों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

राहत आयुक्त जीएस परदर्शी ने शनिवार को बताया कि सितम्बर माह के आंतिम दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। बारिश के चलते कही आकाशीय बिजली, बिजली के खम्भे, मकान और पेड़ गिरे है। उनकी चपेट में आने से शुक्रवार और शनिवार को 35 लोगों की मौतें हो चुकी है। पांच घायल, छह पशु हानि और 28 मकान छतिग्रस्त हुए हैं। बीते चार दिनों में अब तक मृतकों की संख्या 79 हो गई है। घायलों की संख्या 17, पशु हानि 23 और 169 कच्चे-पक्के मकान गिरे हैं।

इन जिलो में हुई मौतें

बारिश के कहर से मिर्जापुर और आजमगढ़ में चार-चार मौतें हुई हैं। अम्बेडकर व गाजीपुर में तीन-तीन लोग मरे हैं। इसी तरह सीतापुर, बांदा, उन्नाव, बलिया, गोरखपुर, फिरोजाबाद में दो-दो लोगों की मौत हुई है। प्रयागराज, चित्रकूट, सुलतानपुर, देवरिया, फतेहपुर, लखीमपुर, बुलंदशहर, अमेठी और सहारनपुर में एक-एक मौतें हुई है। गुरुवार और शुक्रवार को बारिश के चलते 44 लोगों की मौत हुई थी। अब तक चार दिनों में 79 लोगों की जान जा चुकी हैं।