Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव प्रचार के लिए इसलिए बिहार नहीं जा सके राहुल गाँधी

राजनीती|

चुनाव प्रचार के लिए बिहार जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान के इंजन में शुक्रवार सुबह समस्या आ गई जिस वजह से उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा। राहुल गांधी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।


 

उन्होंने ट्विटर पर विडियो शेयर किया और कहा, ‘पटना जाते समय विमान के इंजन में समस्या आ गई। हमें वापस दिल्ली लौटना पड़ा।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘आज समस्तीपुर (बिहार), बालासोर (ओडिशा) और संगमनेर (महाराष्ट्र) में होने वाली सभाएं देर से होंगी। असुविधा के लिए माफी चाहता हूं।’