Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नोएडा : लिव इन रिलेशनशिप में रह रही रागिनी गायिका की गोली मारकर हत्या

 

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बीटा-टू थाना क्षेत्र में मंगलवार रात रागिनी गायक सुषमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी एक 25 वर्षीय सुषमा नामक रागिनी गायक की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारी दी। गंभीर हालत में उसे कैलाश हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक महिला का चार वर्ष पहले पति से तलाक हो गया था। वर्तमान में वह एक गजेंद्र भाटी नाम के व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
बीते 19 अगस्त को बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मेहसाणा गांव में यह एक प्रोग्राम में गाना गाने गई थी। जहां इस पर जानलेवा हमला हुआ था। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
मंगलवार को गायिका बुलंदशहर में पुलिस से अपने से संबंधित पंजीकृत एफआईआऱ के लिए मिलने गई थी। जब यह लौट रही थी तो थाना बीटा-टू क्षेत्र में मित्रा सोसायटी के पास उक्त महिला को गोलियों से भून डाला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।