Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लिव-इन पार्टनर ने कराई थी रागिनी गायिका सुषमा की हत्या, दो शार्प शूटर गिरफ्तार

 

नोएडा। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रागिनी गायिका सुषमा की हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटरों को रविवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

थाना निरीक्षक सुदीप उपाध्याय ने बताया कि बीते एक अक्टूबर को बीटा-2 थाना क्षेत्र में रागनी गायिका सुषमा की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी, मामले की जांच चल रही थी। रविवार को बीटा-2 थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी सामने से बिना नंबर प्लेट की एक फॉर्च्यूनर कार आती दिखी। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाशों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति ठीक है। बदमाशों के पास से अवैध हथियार बरामद किया गया है।

थाना निरीक्षक ने बताया कि आरोपितों की पहचान बुलंदशहर निवासी मुकेश और जेवर निवासी संदीप के रूप में हुई है। ये दोनों शूटर हैं। जिन्होंने गायिका के लिव-इन पार्टनर के कहने पर उसकी हत्या की थी। हत्या के लिए आठ लाख की सुपारी दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या की योजना में शामिल गजेन्द्र भाटी, अमित, गजब सिंह और प्रमोद महाजना को भी गिरफ्तार किया है।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित गजेन्द्र भाटी मृतक गायिका सुषमा का आपस में प्रेम संबंध था। गजेन्द्र सुषमा पर उसके चरित्र को लेकर शक करता था। जिस कारण आपस में आए दिन लड़ाई होती थी। इसके साथ ही इन दोनों के बीच कुछ प्रॉपर्टी का भी मामला था। जिस कारण आरोपित गजेन्द्र ने पिछले वर्ष आत्महत्या करने का भी प्रयास किया था।

एसएसपी ने बताया कि इसी सब वजह से आरोपित गजेन्द्र ने अपने चालक अमित, अजब सिंह (अमित का चचेरा भाई), साथी प्रमोद महासना ने सुषमा की हत्या की योजना बनाई थी। शूटर्स मुकेश एवं संदीप ने इनके कहने के बाद ही सुषमा की हत्या कर दी थी।