Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लालू को चूहा कहने पर सदन में भड़कीं राबड़ी, कहा-पीएम मोदी ने अपनी पत्नी..

पटना। बिहार विधान परिषद में भाजपा सदस्यों के रवैये से भड़कीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हल्ला बोल दिया। व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए पूछा, प्रधानमंत्री मोदी ने शादी कर पत्नी को क्यों छोड़ दिया?

शून्यकाल में जब सुबोध राय के चूहा को कैद करने पर भाजपा के रजनीश कुमार बोले कि चूहा को बंद करके रखा गया है, इन पर तो कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर सुबोध राय ने कहा कि ये चूहे तो सरकार की फाइल खा रहे हैं। इस पर रजनीश कुमार ने कहा कि चूहा तो जेल में बंद है। जिसके बाद राबड़ी देवी भड़क गईं और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तो शादी करके पत्नी को ही क्यों छोड़ दिया है। एक महिला को पीएम मोदी क्यों सता रहे हैं? इसे लेकर भाजपा सदस्यों को जवाब देना चाहिए। पहले अपना घर तो संभालें, फिर दूसरे को देखें।

राबड़ी देवी की यह बात सुनकर सदन में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्कुराते रहे। बता दें कि शुक्रवार को राजद के विधान पार्षद सुबोध राय चूहा लेकर सदन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बिहार में शराब पीने वाला, शिक्षकों की फाइल खाने वाला, नदियों के बांध काटने और दवा खा जाने के आरोपी चूहा है। इसे पकड़कर लाए हैं। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस चूहे को बिहार सरकार आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसलिए इसको पकड़कर लाए हैं। इसको सजा मिलनी चाहिए।