Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखीमपुर:पगला गया 30 किलो का अजगर,वन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ा

देव श्रीवास्तव/खमरिया खीरी।
  • महतोपुरवा में गुरुवार की सुबह एक घर के पीछे रखी लकड़ियों में अजगर दिखा। परिवार के द्वारा पुलिस व वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। 
  • ईसानगर क्षेत्र के ग्राम ऊँचगांव मजरा महतोपुरवा निवासी मनमोहन वर्मा पुत्र कुंज बिहारी वर्मा के घर के पीछे पड़ी लकड़ियों में एक अजगर दिखाई पड़ा। जिसको देखकर पूरा परिवार सहम गया। धीरे धीरे इसकी चर्चा पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस में सूचना दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम जिसमें फारेस्टर रिषभ प्रताप सिंह, मो. लतीफ, रामशंकर पाण्डेय ने काफ़ी मशक्क़त के बाद अजगर को पकड़ लिया।उसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम के अनुसार अजगर काफी बड़ा था।
  • एक अनुमान के अनुसार अजगर का वजन करीब 30 किलो तक था। यह अजगर बच्चों सहित जानवरों को भी अपना निवाला बनाने में सक्षम था। पकड़े गए अजगर को वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ दिया है।