Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

निक जोनस के साथ हुई ‘छेड़छाड़’, महिला फैन ने की बेहूदा हरकत, देखें वीडियो

अमेरिकन सिंगर और बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ एक महिला फैन ने छेड़छाड़ की कोशिश की। दरअसल निक अपने भाइयों, जो जोनस  और केविन जोनस के साथ  लॉस एंजलिस में अपना गाना ओनली ह्यूमन परफॉर्म कर रहे थे। तभी उनके पीछे खड़ी एक महिला फैन उनके करीब आने की कोशिश करने लगी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर गाना गा रहे निक जोनस के बाएं पैर को महिला सहला रही है। महिला की इस हरकरत पर जब निक के सिक्योरिटी गॉर्ड ने मना किया तब भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आई और निक के दाएं पैर को सहलाने लगी। इसके बाद जब निक जोनस ने खुद महिला के हाथ को दूर करने का प्रयास किया और पीछे मुड़कर उसे गुस्से में देखा। तब जाकर महिला पीछे हटी।

सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल 

महिला की इस बेहूदा हरकत पर सोशल मीडिया पर कई लोग उसकी निंदा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सिक्योरिटी उसे रोकने की कोशिश कर रहा था लेकिन वो कैसे रुकी? जब निक ने खुद उसका हाथ हटाया और पलटकर उसे घूरा। कैसे लोग सोच सकते हैं कि ये सही व्यवहार है। अगर मैं उस महिला के बगल में होता तो उसे ऐसा करने से रोकता।

एक और यूजर ने लिखा, ‘कैसे कोई सोच सकता है कि दूसरे को ऐसे छूना सही है?’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘इसी तरह के लोगों की वजह से सेलिब्रिटीज को सिक्योरिटी टीम की जरूरत पड़ती है।