Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ब्राइडल शावर सेरिमनी में जमकर लगाये ठुमके…VIDEO

निक जोनस के साथ शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रविवार की रात अपने करीबियों के साथ जश्न मनाया। सफेद रंग के परिधान में 36 वर्षीय प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी में टिफनी के ब्लू बॉक्स कैफे में करीबी दोस्तों के साथ पार्टी की। यूएस वीकली की खबर के मुताबिक, यह पार्टी होने वाली दुल्हन की सहेलियों मुबिना रत्तनसे और अंजुला अचारिया ने दी थी।

प्रियंका दिखी बहुत एक्साइटेड

जश्न में निक जोनस का भाई केविन जोनस, उसकी पत्नी डेनियल जोनस और उनकी बेटी अलेना भी शामिल हुए। प्रियंका से जब पूछा गया कि वह पार्टी को लेकर कितनी उत्साहित हैं, तो उन्होंने कहा ‘बहुत ज्यादा’।

प्रियंका ने पार्टी की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर साझा की। पार्टी में डीजे ने बॉलीवुड के गाने बजाए और मेहमान उन गीतों पर जमकर थिरके। प्रियंका की सहेलियों ने उनके सम्मान में संबोधन भी दिए।

सूत्रों के मुताबिक, निक और प्रियंका दिसंबर में भारत में शादी करने वाले हैं.