Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

VIDEO: प्रियंका ने पति निक के साथ जमकर खेली होली, यूं मारी पिचकारी….

देश में इन दिनों चारों ओर होली की धूम देखने को मिल रही है। होली के माहौल में ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा भी जमकर मस्ती कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास, दोस्त और परिवार के सदस्यों के साथ जमकर होली खेली। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें प्रियंका चोपड़ा सब लोगों पर रंग डाल रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अंबानी की होली सेलिब्रेशन पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान इन दोनों ने जमकर मस्ती की।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा होली के जश्न में इतनी मस्त हो गई हैं कि पार्टी में मौजूद सभी लोगों पर पिचकारी से रंग डाल रही हैं, वहीं प्रियंका की पिचकारी से बचकर लोग बचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम आकउंटसे शेयर किया है। वहीं इस पार्टी की कुछ तस्वीरें प्रियंका के पति निक जोनास ने भी शेयर की हैं। जिस पर उनके फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, बता दें प्रियंका के पति सिंगर निक जोनास पहली बार होली पार्टी में शामिल हुए हैं।

बता दें बीती रात हुई अंबानी की होली सेलिब्रेशन पार्टी में बॉलीवुड के बहुत से सितारे शामिल हुए। जिनमें निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा, जैक्लीन फर्नांडिस, सोनाली बेंद्रे, हुमा कुरैशी, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, राजकुमार राव, डायना पेंटी और अरमान जैन शामिल हुए। इस पार्टी के दौरान की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।