Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

क्वांटिको के एक्ट्रेस के साथ पूल में मस्ती करती नज़र आई प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनो लॉस एंजेल्स में हैं. प्रियंका अपने दोस्तों संग पूल पार्टी का भरपूर आनंद लेती नजर आ रही हैं. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका पूल में रिलेक्स करती दिख रही हैं.

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों में क्वांटिको के को- स्टार यास्मीन अल मासरी भी नजर आ रही हैं..

ये भी पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा ने उठाया स्विमिंग का लुफ्त 

पीसी ने एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें वे रिलेक्स मूड में हैं. इसके अलावा यास्मीन ने प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रियंका स्वीमिंग का लुत्फ ले रही हैं.

प्रियंका ने अपने फोटोग्राफ्स के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘सनी लॉस एंजिलिस.. द साइलेंस एंड आई’. उन्होंने यह भी बताया कि इस फोटो को उन्होंने आईफोन 8 से लिया है. प्रियंका क्वांटिको-3 की शूटिंग के लिए लॉस एंजिलिस में हैं.