Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर परिवहन मंत्री आवास का घेराव 30 को: पृथ्वी सिंह

सिरसा। ( सतीश बंसल )  निजीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, पक्की भर्ती, कच्चे कर्मचारियों को पक्का सहित अन्य मांगों को लेकर 30 जनवरी को परिवहन मंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 1 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ सिरसा डिपो वरिष्ठ उपप्रधान व डबवाली सब डिपो प्रधान व कर्मचारी नेता पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा आने वाली 30 जनवरी 2022 को फरीदाबाद स्थित परिवहन मंत्री आवास के घेराव किया जाएगा और सिरसा डिपो व डबवाली सब डिपो के कर्मचारी घेराव में भाग लेंगे। चाहर ने बताया कि सरकार द्वारा निजीकरण को बढ़ावा देने के तहत अंतरराज्यीय रूटों पर 20 प्रतिशत, अंतरजिला 50 प्रतिशत व लोकल रुटों पर 80 प्रतिशत प्राइवेट बसों को चलाने के विरोध में, पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, परिचालक व लिपिक को पे-मैट्रिक्स लेवल 6 में 35600 का वेतनमान देने, खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, विभाग में 14 हजार सरकारी बसें शामिल करने, 1992 से 2003 के मध्य लगे कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने, 5000 रूपए जोखिम भत्ता देने, कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी स्केल व कम किए राजपत्रित अवकाश पहले की तरह लागू करने, सभी कर्मचारियों को एक माह के वेतन के समान बोनस देने, लिपिकों सहित सभी खाली पदों पर प्रमोशन करने, चालकों की प्रमोशन उप निरीक्षक के पद पर करने, कोरोना महामारी के दौरान मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी देने, कर्मचारियों को समय पर वेतन का व वर्दी, जूतों के पैसे का भुगतान करने सहित सभी मांगों को लेकर परिवहन मंत्री के आवास का जोरदार घेराव किया जाएगा। इसके अलावा आने वाली 23-24 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय हड़ताल में निजीकरण की नीतियों को लेकर चक्का जाम हड़ताल की जाएगी।