Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कैदी ने लुंगी को बनाया मौत का फंदा, सेंट्रल जेल में आत्महत्या से मचा हड़कंप

 

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में रविवार को सेंट्रल जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जनपद उन्नाव का रहने वाला राधेश्याम (66) हत्या के मामले में सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। राधेश्याम को फांसी पर लटका देख जेल प्रशासन हड़कंप मच गया। जेल अधिकारियों ने जिलाधिकारी को मामले की सूचना भेज दी है। छह माह पहले भी सेंट्रल जेल में एक अन्य कैदी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी।

सेंट्रल जेल के जेलर पीके सिंह ने बताया कि उन्नाव का रहने वाला राधेश्याम हत्या के मामले में आजीवन सजा काट रहा था। राधेश्याम मानसिक रुप से बीमार चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। आज उसने लुंगी से जेल परिसर में नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

जेलर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना आलाधिकारियों को भेज दी गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि जेल में क्षमता से अधिक बंदी हैं। इस वजह से राधेश्याम बैरक से निकल कर पेड़ पर लटक गया। वहीं, दूसरी तरफ बंदी के जेल में फांसी लगाने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। छह महीना पहले भी एक कैदी ने शौचालय में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी।