Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के 3 देशों की यात्रा पर हैं यात्रा के पहले चरण में वे सोमवार को जर्मनी का राजधानी बर्लिन पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर से मुलाकात कर दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने पर चर्चा किया

पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर को दिया पारसी हस्तशिल्प :
पीएम नरेन्द्र मोदी ,जर्मन चांसलर से मुलाकात के दौरान उन्हें भारत की ओर से सेदाली  नाम का तोहफा दिया। सेदाली गुजरात के सूरत में पारसी समुदाय की ओर से बनाया जाता है यह लकड़ी का हस्तशिल्प है। इस हस्तशिल्प को बनाने के लिए हाई स्किल तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। जो की बनने के बाद बहुत खूबसूरत लगता है जिसमें लकड़ी पर ज्योमेट्रिक पैटर्न का निर्माण भी शामिल है।

इस हैंडीक्राफ्ट के निर्माण में लकड़ी पर सूक्ष्म चित्रकारी की जाती है। इसके बाद लकड़ी के छोटे-छोटे पतले टुकड़ों को ज्यामितीय परिशुद्धता के साथ काटा जाता है, इसके बाद उन टुकड़ों को प्राकृतिक लकड़ी की सपाट सतह पर लगा दिा जाता है. इन टुकड़ों को फिट करने में एक विशिष्ट विधि शामिल की जाती है। इस काम को केवल वही व्यक्ति कर सकता है, जो इस हैंडीक्राफ्ट के काम में लंबे समय से शामिल रहा हो. इसके बाद विभिन्न डिजाइन जुड़ने से सेदाली हस्तशिल्प और भी शानदार बन जाता है।

गुजरात में इस हस्तशिल्प को बनाने वाले पारसी समुदाय के लोग मूल रूप से ईरान के रहने वाले हैं, जिन्होंने अत्याचारों से तंग होकर कई शताब्दियों पहले देश छोड़कर भारत में शरण ली थी,ईरान में सेदाली की तरह का हस्तशिल्प खतम बनाया जाता है।