Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राष्ट्रपति कोविंद ने किया 56 लोगों को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए चुने गए 112 मुख्य लोगों में से 56 लोगों को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है। इनमें बचे 56 लोगों को यह पुरस्कार राष्ट्रपति 16 मार्च को प्रदान किया । राष्ट्रपति ने पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर, डांसर प्रभुदेवा से लेकर रेस्लर बजरंग पूनिया तक को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति ने दक्षिण भारत के सुपरस्टार मोहनलाल , सरदार सुखदेव सिंह ढींगरा और हुकुमदेव नारायण यादव को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। कला और नृत्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए निर्देशक और अभिनेता प्रभुदेवा को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पूर्व विदेश सचिव सुब्रमण्यम जयशंकर, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल और ग्रांडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली ,गायक और संगीत निर्देशक शंकर महादेवन को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान दिया।

रेस्लिंग के क्षेत्र में योगदान देने के लिए बजरंग पूनिया को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। भारतीय तालवादक आनंद शिवमणि को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। पत्रकार कुलदीप नेय्यर को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी भारती नैय्यर ने इस पुरस्कार को राष्ट्रपति कोविंद से ग्रहण किया।