Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जिले के विकास को नए आयाम देगी प्रगति रैली: आदित्य चौटाला

सिरसा।((सतीश बंसल ) ओढां की अनाज मंडी में 29 मई को होने वाली प्रगति रैली जिले के विकास को नए आयाम देगी। प्रगति रैली को लेकर लोगों में अपार उत्साह है। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला ने डबवाली हलके के अनेक गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। जिले भर में रैली की सफलता को लेकर भाजपा नेताओं ने जोर शोर से संपर्क अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला ने वीरवार को हलका डबवाली के अनेक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर रैली का न्यौता दिया। उनके साथ गांव अबूबशहर के मंडल अध्यक्ष डिंपी सरदार भी मौजूद थे। लोगों से जनसंपर्क करते हुए चौटाला ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश के विकास में बिना भेदभाव के कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के लिए एक समान योजनाएं लागू कर पुरानी पंरपरा को तोडऩे का काम किया है। सरकार द्वारा किए गए कार्यों का दूसरे राज्य भी अनुसरण कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विकासशील सोच को प्रधानमंत्री ने भी सराहा और नए प्रयासों के लिए उनकी पीठ थपथपाई। चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री की करनी व कथनी में कोई अंतर नहीं है। जो उन्होंने कहा, धरातल पर जनता को करके दिखाया है, जिससे लोगों के मन में भी सरकार के प्रति विश्वास पैदा हुआ है और आने वाले चुनावों में भाजपा और मजबूती के साथ सत्त्ता में आएगी। जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट कपिल सोनी ने बताया कि सीएम रैली में करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का पिटारा खोलेंगे। सोनी ने कहा कि जिलावासियों में रैली को लेकर उत्साह है और सीएम को सुनने के लिए लोग बेताब हंै।