Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रगति रैली में जुटेगी अपार भीड़: प्रदीप रातुसरिया

सिरसा।((सतीश बंसल ) ओढां में 29 मई को होने वाली प्रगति रैली में अपार भीड़ जुटेगी और रैली ऐतिहासिक होगी। रैली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री की झलक पाने को लोग बेताब हंै। उक्त बातें भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने गांव नारायणखेड़ा व साहुवाला द्वितीय में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से कही। रातुसरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयाम छूए हैं। उनकी छत्रछाया व दिशा निर्देशन में प्रदेश नित नए आयाम छू रहा है। रातुसरिया ने कहा कि प्रगति रैली जिले के लिए विकास के नए द्वार खोलेगी और सीएम यहां कई नई घोषणाएं भी करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि रैली से पहले मुख्यमंत्री 38 परियोजनाओं की शुरुआत कर चुके हंै।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 18 मई को सिरसा आए और सीडीएलयू के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला भर के लिए 38 परियोजनाओं की शुरुआत कर दी। इनमें जहां एक ओर कई शिलान्यास किए गए तो बड़ी संख्या में परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। इसी दौरान मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी। रातुसरिया ने कहा कि यह प्रगति रैली जिलावासियों के लिए विकास के नजरिए से बहुत अह्म मानी जा रही है। इस मौके पर रेणु शर्मा, सरपंच रविंद्र चौहान, राकेश वत्स, प्रभु मोचीवाला, कपिल शर्मा, रोशनलाल सहित अन्य उपस्थित थे।