Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रधान सोलंकी ने विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम का स्वागत किया

भारत की अंडर -19 महिला क्रिकेट टीम द्वारा पहला अंदर-19 का पहला टी -20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम की अन्य सदस्यों के साथ साथ श्वेता सहरावत को भारत पहुंचने पर इंदिरा गांधी अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रणबीर सिंह सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष , राष्ट्रीय युवा चेतना मंच एवम प्रधान आरडब्ल्यूए मधु विहार द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इनके साथ श्री सुरेन्द्र सोलंकी ,प्रधान पालम ,360 -गांव एवम 360 बारह गांव प्रधान ,महिपाल पुर श्री जगदीप सहरावत भी मौजूद थे।

अन्य स्वागत करने वालों के बीच श्री सोलंकी ने कहा कि आज हमे इस जीत से जितनी प्रसन्नता है उतनी ही हमें अपने इन प्रतिभावान खिलाड़ियों पर नाज़ है। देश के विकास में इनका बहुत बड़ा योगदान है।