Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पीएम मोदी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में बने दुनिया के नंबर वन नेता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर कितना ज्यादा एक्टिव रहते हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं है। यही कारण है कि उन्होंने अपने नाम एक और अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी को इंस्टाग्राम पर लगभग 30 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। पीएम मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंस्टाग्राम पर 14.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के भी 24.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। गौरतलब हो कि नेताओं के अलावा अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें, तो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के भी 13.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

जबकि उनके बाद शाहरुख खान को इंस्टाग्राम पर 18.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। जबकि सलमान खान को भी 26.8 लोग फॉलो करते हैं। वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी इंस्टाग्राम पर 17.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पहले भारतीय बने हैं। उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। पीएम मोदी को ट्विटर पर 50.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।