Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘नमस्ते इंग्लैंड’ का प्रमोशन करने निकले इश्कजादे, देखें तस्वीरें…

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म को प्रमोट करने में सेलेब्स कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी अर्जुन कपूर और परिणिति चोपड़ा अपनी अप​कमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के प्रमोशन में लगे हुए है।

हाल ही में मुंबई में अपनी फिल्म के प्रोमो के लिए पहुंचे जहां पर अर्जुन और परीणिति पूरे मस्ती के मूड़ में नजर आ रहे थे। उन्होंने अपने फैंस को बोर होने का कोइ मौका नहीं छोड़ा। 

परीणिति लग रही थी बेहद स्टाइलिश

प्रमोशन के दौरान परीणिति ने व्हाइट टी-शर्ट और जींस पहनी थी। जिसमें वह बेहद स्टाइलिश लग रही थी। वहीं अर्जुन कपूर ने येलो टी शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट पहनी है इसके साथ ब्लू जींस। जिसमें वह बेहद कूल लग रहे थे। आपको बता दें फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ नमस्ते लंदन का सीक्वल का है जो 2007 में आई थी।

नमस्ते लंदन में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार लीड रोल में थे। यह फिल्म डायरेक्टर एंड को प्रोड्यूस अमृतलाल शाह द्वारा किया गया है यह फिल्म 19 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। 

गौरतलब है कि इस फिल्म के बाद अर्जुन कपूर और परीणिति चोपड़ा फिल्म संदिप और पिंकी फरार में नज़र आएंगे। यह फिल्म दिबाकर बैनर्जी द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा। वही इस फिल्म को प्रोड्यूस आदित्य चोपड़ा करेंगे। यह फिल्म 1 मार्च 2019 को बड़े पर्दे पर आएगी। आपको बता दें परीणिति और अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘इश्कबाज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बड़े पर्दे पर हिट रही थी।