Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पानीपत’ का धमाकेदार गाना ‘मन में शिवा’ रिलीज, जमकर थिरके अर्जुन कपूर और कृति सेनन

‘संजय दत्त,अर्जुन कपूर और कृति सेनन की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘पानीपत’ का नया गाना ‘मन में शिवा’ शनिवार को रिलीज हो गया है। इस गाने को कुणाल गांजावाला, दीपांशी नागर और पद्मनाभ गायकवाड़ ने गाया हैं। ‘मन में शिवा’ को अजय अतुल ने कम्पोज किया है, जबकि लिरिक्स जावेद अख्तर के है। फिल्म के इस गाने को प्रोड्यूसर रोहित शेलेटकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रोहित ने ट्वीट किया -‘शिवा की जीत की गूंज #मन में शिवा#पानीपत से!’

इस गाने में अर्जुन कपूर और कृति सेनन जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। मराठाओं की जीत का जश्न मनाता यह गाना सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। फिल्म में संजय दत्त अफगानिस्तान के सुल्तान अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म में अर्जुन कपूर एक मराठा योद्धा सदाशिव राव और कृति सेनन, सदाशिव राव की दूसरी पत्नी पार्वती बाई की भूमिका में नजर आयेंगी। फिल्म में संजयदत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन के अलावा पद्मिनी कोल्हापुरी, मोहनीश बहल, जीनत अमान भी अहम भूमिका में है। फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर है, जबकि फिल्म को सुनीता गोवारिकर और रोहित शेलटकर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी।