Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इमरान खान की पार्टी के नेता ने ही बताए पाकिस्तान के बदतर हालात, भारत से मांगी शरण

इस्लामाबाद। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत को परणाणु युद्ध तक की धमकी देने वाला पाकिस्तान खुद अपने ही घर में छिड़े युद्ध से परेशान है लेकिन वह कश्मीरियों की रिहाई की दुहाई पूरी दुनिया में देता फिर रहा है। इस बात की पोल इमरान खान की पार्टी के ही एक नेता ने खोल दी है।

दरअसल पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों से त्रस्त एक पूर्व विधायक बलदेव कुमार ने भारत से राजनीतिक शरण की मांग की है। इसमें सबसे खास बात यह है कि बलदेव सिंह पाकिस्तान के ही प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए इंसाफ के ही एक नेता हैं। वह यहां की खैबर पख्तून ख्वा प्रांत के बारीकोट आरक्षित सीट से ही विधायक रह चुके हैं।

बलदेव कुमार इस वक्त भारत के पंजाब राज्य के खन्ना में मौजूद हैं और वह अपने परिवार समेत पाकिस्तान से जान बचाकर भाग आए हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक दहशत के माहौल में हैं और उन्होंने इसके खिलाफ आवाज बुलंद की, तो अब उन्हें ही पाकिस्तान से भागना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि इमरान खान के सत्ता में आने के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं, सिखों पर बड़ी मात्रा में जुल्म ढाया जा रहा है।

बलदेव कुमार ने कुछ महीने पहले ही अपने परिवार को पंजाब के लुधियाना में अपने रिश्तेदारों के पास भेजा था और वह 12 अगस्त को तीन महीने के वीजा पर खुद यहां आ गए थे लेकिन अब वह वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं।