Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सीमा पर पाकिस्‍तान की नापाक हरकत, मेंढर में किया सीजफायर उल्‍लंघन, एक जवान शहीद

 

जम्मू। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, जिसके चलते वह लगभग हर रोज जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान ने शुक्रवार तड़के पुंछ जिले के मेंढर की नियंत्रण रेखा पर बसे केजी सेक्टर में भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया।

शुक्रवार तड़के मेंढर की नियंत्रण रेखा के करीब बसे कृष्णा घाटी सेक्टर की अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी लाकों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार के गोले भी दागे। पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान जवान शहीद हो गया। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब दिया।

इससे पहले अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में पाकिस्तान ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर बालाकोट सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था जिसमें भारत के दो जवान शहीद हुए थे जबकि एक आम नागरिक की भी मौत हो गई थी।