Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने सेंट जेवियर स्कूल में किया पौधारोपण

सिरसा। ।( सतीश बंसल ) सेंट जेवियर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने अपने कर कमलों से पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण जिस प्रकार की परिस्थितियां पैदा हुई, भविष्य में फिर से इस प्रकार की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए हम सभी को मिलकर अभी से प्रयास करने होंगे। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर न केवल ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को दूर करने के साथ-साथ हमारी आने वाली पीढ़ी को भी सुरक्षित करना होगा। उन्होंने स्कूल के अध्यापक वर्ग व बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य है।                                                                                                                                                                                                                       इसलिए आज के विद्यार्थी का जिज्ञासु होना अनिवार्य है, क्योंकि किसी भी विषय के बारे में पूर्ण ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा ही एक विद्यार्थी को सक्षम व निपुण नागरिक बना सकती है। इसके साथ ही अध्यापकों को भी बच्चों से प्रश्न पूछने के लिए उत्साहित व प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शैक्षिक प्रक्रिया का स्वरूप मैत्रीपूर्ण व जागरूक प्रवृत्ति वाला होना चाहिए, जिससे बच्चों का पूर्ण मानसिक व बौद्धिक विकास हो। स्कूल के मैनेजर फादर विंसी ने राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल को बौद्ध प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
सिरसा। 27 अगस्त