Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में एक कार्यशाला का आयोजन

सिरसा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप के प्रांगण में आज प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में नरेश कुमार ग्रोवर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी 9 जनवरी 1915 को भारत दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के पश्चात आए थे और उनके आगमन को प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी का दिन प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है कहते हैं गांधीजी दक्षिण अफ्रीका से यात्रा के पश्चात जब भारत में आए तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के अपने अनुभवों को भारत में करने का प्रण लिया और अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए भारत को एकजुट करने के लिए और

लोगों में देश प्रति कर्तव्य की भावना को बढ़ाने के लिए वह भारत में आए और आते ही उन्होंने भारतीयों को जन जोड़ने के लिए सबसे पहले अपने आप को परिवर्तित किया और उनमें ने साधा वेश धारण किया और उसके साथ-साथ उन्होंने कुछ नियमों का पालन करते हुए लोगों को सत्य अहिंसा त्याग तपस्या की भावना भरने के लिए उन को एकजुट किया तो गांधीजी के इन्हीं प्रयासों से भारत को आजादी मिली तो भारत की आजादी में गांधीजी का अहम योगदान था इसलिए हर वर्ष 9 जनवरी को उनकी भारत आगमन को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर बच्चों ने गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया और प्रण किया कि वे गांधीजी के बताए हुए रास्ते पर चलेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे