Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

 

मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में वृन्दावन रोड पर सोमवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद एक लाख के इनामी बदमाश ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ गया बदमाश बावरिया गिरोह से जुड़ा है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि वृन्दावन रोड पर ओमवीर मोटरसाइकिल से रहा था। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें ओमवीर के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस घायल ओमवीर को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई, जहां उसका उपचार चल रहा है।

मीणा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने यूपी के गोंडा जिले में गार्ड की हत्या कर 50 लाख रुपए की लूट को भी अंजाम दिया था। इस पर कई जिलों में संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल पुलिस की टीम उससे पूछताछ में जुटी है।