Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर सरकार के टॉप मंत्रियों को लेकर एक सर्वे कराया

नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर सरकार के टॉप मंत्रियों को लेकर एक सर्वे कराया गया जिसमें राजनाथ सिंह सबकी पहली पंसद बने हैं। सर्वे के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सरकार समर्थक और सरकार विरोधी दोनों की ही पहली पसंद हैं। वहीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी दलितों, भूमिहीन मजदूरों और निम्न-आय वर्ग के लोगों की पहली पसंद हैं। सर्वे के मुताबिक एनडीए समर्थक और विरोधी दोनों की टॉप 5 की सूची में स्मृति ईरानी का नाम शामिल है। आईएएनएस-सी वोटर के सर्वे के अनुसार सरकार समर्थक और सरकार विरोधी दोनों ही राजनाथ सिंह को मोदी सरकार का शीर्ष मंत्री मानते हैं। राजनाथ सिंह के बाद दूसरे नंबर पर केद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का नाम आता है। सर्वे के मुताबिक एनडीए मतदाता के बीच राजनाथ सिंह 8.7 स्कोर के साथ सबसे आगे हैं वहीं विपक्ष समर्थकों के बीच भी उनकी लोकप्रियता सबसे ज्यादा है। विपक्ष समर्थक लोग भी राजनाथ सिंह को मोदी सरकार के सबसे शीर्ष मंत्री मानते हैं। सरकार विरोधी लोग राजनाथ सिंह को 7.03 अंक देते हैं।

वहीं सरकार समर्थक लोग नितिन गडकरी को 8.07 स्कोर और सरकार विरोधी 6.81 स्कोर देते हैं। इस बीच सर्वे में टॉप तीन पर गृहमंत्री अमित शाह का का नंबर आता है। सरकार समर्थक लोगों के बीच अमित शाह 7.79 स्कोर के साथ नंबर तीन पर हैं लेकिन विपक्ष समर्थकों के बीच अमित शाह 16वें नंबर पर हैं जिन्हें विपक्षी समर्थक 5.53 स्कोर देते हैं। इस लिस्ट में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भी भी नाम है जिन्हें महिलाएं सरकार का टॉप मंत्री मानती हैं। सर्वे में दो मैसेज साफ तौर पर निकलकर सामने आते हैं। पहला सुशासन और दूसरा प्रदर्शन। सर्वे में विदेश मंत्री एस. जयशंकर दोनों सूचियों में चौथे स्थान पर हैं। वहीं सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर विपक्षी समर्थकों की सूची में चौथे और एनडीए समर्थकों की सूची में छठे स्थान पर हैं।