Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ओढ़ा की प्रगति रैली में मुख्यमंत्री ने सिरसा जिले को दी 575 करोड़ रुपये की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा हमारा विधायक हो या विपक्ष का , हमने पूरे प्रदेश का किया समान विकास
नशे की गिरफ्त से निकालने के लिए सिरसा जिले के गांवों में 5 से 10 लाख की लागत से खोले जाएंगे जिम हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ओढ़ा में आयोजित प्रगति रैली के दौरान सिरसा जिला को 575 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने ओढ़ा रैली में संबोधित करते हुए कहा कि विधायक चाहे उनकी पार्टी का हो या विपक्ष का ,लेकिन उन्होंने पूरे प्रदेश में समान विकास करवाया है। हरियाणा की पूरी जनता को अपना परिवार मानते हुए, हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना को लेकर कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने नगर पालिका रानियां, ऐलनाबाद और नगर परिषद डबवाली जहां आगामी नगर निकाय चुनाव आयोजित होने वाले हैं, उन्हें छोड़कर सिरसा जिले के लिए घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए उन्हें खेलों की तरफ आगे बढ़ाएं। इसके लिए सिरसा जिले के 50 गांवों में 5 से 10 लाख रुपये की लागत से जिम या अन्य खेलों के खेलने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने ओटू झील के किनारे लगते गांवों के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एक महीने तक इस झील की मिट्टी उठाने की अनुमति प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि किसान 6 टन या 10 टन की ट्रॉली को यहां से भरवाकर अपने खेत में डाल सकते हैं। ट्रॉली भरने की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी। किसान को इसके लिए 100 रुपये प्रति टन देना होगा। एक महीने तक इसके लिए कोई परमिशन या लाइसेंस की जरुरत नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शेरावाली डिस्ट्रीब्यूटरी पर काम शुरू हो गया है। 5 जून से टेल तक पानी पहुंचेगा। इससे आसपास के 20 से 25 गांवों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सिरसा जिले के लिए स्वास्थ्य विभाग की साढ़े 13 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड द्वारा सिरसा में 88 करोड़ रुपये की लागत से 77 सड़कों को बनाया जाएगा। उन्होंने स्कूलों की 12 से 13 मागों को पूरा करने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने सिरसा के वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए 34 करोड़ रुपये, ममनखेड़ा में खेल स्टेडियम के लिए 2 करोड़, ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 226 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने सिरसा जिले की दो फाटक पर आरओबी या आरयूबी बनाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विकास के सभी काम पूरे होंगे, जो भी मांग आएगी, उसे पूरा किया जाएगा। पैसे की कोई कमी नहीं है।