Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सीएम योगी के हनुमान को दलित कहने पर शिवपाल ने कहा भगवान और महान लोगों की जात नहीं होती

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भगवान हनुमान को दलित कहने पर शिवपाल यादव ने कहा कि भगवान और महान लोगों की जात नहीं होती है। वह जाति और धर्म से ऊपर उठकर होते हैं। शिवपाल ने पार्टी दफ्तर में एक कार्यकर्म में दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि भगवान को जाति में नहीं बांधा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान के बारे में वही लोग कह सकते हैं जिनकी सोच छोटी होती है। चाहे मुख्यमंत्री हो या कोई और बड़ी सोच होनी चाहिए।

समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद शिवपाल पहली बार अपनी बनाई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के बैनर तले राजधानी स्तिथ रमाबाई मैदान में जनाक्रोश रैली करने जा रहे। शिवपाल ने इस रैली को लेकर कहा कि जनता में जो आक्रोश है महंगाई के खिलाफ बेरोजगारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के खिलाफ उसी के लिए हमारी जनाक्रोश रैली में लाखों लोग जुड़ेंगे। इस रैली में पार्टी के मुद्दों के बारे में बताया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओ का कहना है कि इस रैली में चार से पांच लाख लोगो आएंगे वही इस रैली को शिवपाल का शक्ति प्रदर्शन भी कहा जा रहा है।