Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या हुई इतनी

 

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,984 हो गई है। साथ ही 80,422 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि 47,260 लोग रिकवर कर गए हैं।

चीन के बाहर भी 10,566 मामलों की पुष्टि हुई है और 166 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। कई देशों को अलर्ट पर रखा गया है। दक्षिण कोरिया में कम से कम 5,328 लोग संक्रमित हैं जबकि 32 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका ने 120 मामलों की पुष्टि की है और नौ लोगों की मौत हो गई है। ईरान में 77 लोगों की मौत हो गई है।

कई प्रमुख देशों ने कोरोनावायरस के तेजी से फैलने के कारण उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जापान को दो प्रमुख एयरलाइन सेवा जापान एयरलाइंस को और ऑल निप्पोन एयरलाइंस को ने अपनी घरेलू उड़ानों को 06 से 12 मार्च तक कम करने का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि चीन ने वुहान शहर से घातक कोरोनावायरस के फैलने की शुरुआत हुई थी और अब यह विश्व भर में अपने पांव पसार रहा है। इससे संक्रमित लोग बड़ी संख्या में मर रहे हैं।