Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या हुई इतनी

 

बीजिंग। चीन में शुक्रवार को कोरोना वायरस से मरने वालों का संख्या बढ़कर 3042 हो गई है। जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 80552 हो गई है।

नेशनल हेल्थ कमीशन की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक अभी तक 80552 मामलो दर्ज हुए हैं जिनमें से 23,874 बीमार हैं, 5,737 की हालत गंभीर है और 3042 लोगों की मौत हो गई है जबकि 53, 726 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पिछले 24 घंटों में चीन में 143 नए मामले दर्ज हुए हैं और 30 लोगों की मौत हो गई है।

उल्लेखनीय है कि चीन के वुहान शहर से घातक कोरोनावायरस के फैलने की शुरुआत हुई थी जो तेजी से विश्वभर के 80 देशों में फैल गया। इससे संक्रमित लोग बड़ी संख्या में मर रहे हैं। कई देशों ने स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। साथ ही यात्रा और उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।