Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अब कर्नाटक में सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, ये हैं कारण

पीएम केयर्स फंड को लेकर गलत जानकारी साझा करना कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को महंगा पड़ गया है। दरअसल कर्नाटक के शिमोगा जिले में सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर पीएम केयर्स फंड को लेकर गलत जानकारी प्रसारित की है।

दावा किया गया है कि 11 मई को कांग्रेस पार्टी की ओर से गलत दावे किए गए और केंद्र सरकार पर झूठे आरोप लगाए गए। इसमें प्रधानमंत्री केअर्स फंड से जुड़े कुछ आरोप लगाए गए, जो गलत थे।

इसी के आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 505 के तहत ये एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में अपील की गई है कि सोनिया गांधी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।

प्रवीण नाम के स्थानीय वकील ने यह एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उसने अपील की है कि सोनिया गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

बता दें कि कोरोना संकट के बीच कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस केंद्र सरकार पर राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाती रही है।