Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना जारी

 

 

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की 15 सीटों पर नामांकन के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी। इसके ही नामांकन का दौर शुरू हो गया।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने शुक्रवार को बताया कि 29 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 30 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 2 दिसंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। चौथे चरण के तहत 15 सीटों पर 16 दिसंबर को मतदान होगा। 23 दिसंबर को मतगणना होगी।

उल्लेखनीय है कि चौथे चरण में 15 विधानसभा सीटों में मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा शामिल है।