Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चंदौली में श्रीराम न बोलने पर किशोर को जिंदा जलाया, एसपी बोले-रची गई साजिश

 

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक किशोर को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग का आरोप है कि उसे जय श्रीराम न बोलने पर जलाया गया है। जबकि पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से जुटाये गए साक्ष्य और बार-बार किशोर के बदले जा रहे बयान से यह प्रतीत हो रहा है कि सुनयोजित तरीके साजिश रची गयी है। इसके पीछे कौन है इसका जल्द ही पता लगा लिया जायेगा। फिलहाल मामला पूरी तरह से संदिग्ध मानकर पुलिस तहकीकात कर रही है।

यह मामला सैयदराजा थाना क्षेत्र का है। जहां छत्तेम गांव के पास रविवार सुबह सैयदराजा के वार्ड नंबर- 12 निवासी 16 वर्षीय खालिद को जिंदा जलाया गया है। वह तकरीबन 45 प्रतिशत जला है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीआरवी पुलिस की पूछताद में पीड़ित किशोर ने बताया कि वह सुबह दौड़ने गया था। मनरागपुर गांव के पास चार लड़के मिले और उसे पकड़ कर खेत की ओर ले गए और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया।

वहीं, जब पुलिस अधीक्षक ने उसका बयान लिया तो उसने बताया कि छतेम गांव की सीमा पर उसे मुंह बांधे चार लड़के मिले। इसमें एक लड़के ने नाम लेकर दूसरे लड़के से कहा कि मिट्टी का तेल लेकर आओ उसको आग लगा दो। पीड़ित ने जिला अस्तपाल में भी यहीं बयान डॉक्टर को भी बताया था। इतना हीं नही जब उसे बीएचयू रेफर किया जा रहा था, तब उसने सब इंस्पेक्टर को बताया कि उसे दुधियारी पुलिया के पास से मोटरसाइकिल सवार चार लड़कों ने अपने साथ बैठा लिया और भतीजा मोड़ पर ले गये। इसके बाद आग लगाकर जला दिया।

एसपी ने बताया कि किशोर द्वारा बार-बार बयान बदला जा रहा है। इससे मामला पूरा संदिग्ध लगा है। उन्होंने बताया कि चश्मदीद के बयान के आधार पर यह प्रतीत हो रहा है किसी को फंसाने की इरादे से सुनयोजित तरीके से यह साजिश रची गयी है। फिलहाल जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आये जल्द ही इसका खुलासा किया जायेगा।