Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पेट दर्द का इलाज करवाने पहुंची महिला को दिया दवा का ऐसा पर्चा, पढ़ते ही उड़े होश

रांची। देश में अक्सर डॉक्टरों की लापरवाही के मामले हमारे सामने आते रहते हैं, जब वह किसी अन्य बीमारी के बदले दूसरी मर्ज की दवा देते हैं। वहीं झारखंड में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, लेकिन यहां पर मामला कुछ और है। दरअसल, झारखंड की राजधानी रांची में जब एक महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास गई, तो बदले में डॉक्टर ने उसे दवा का ऐसा पर्चा दिया, जिसे पढ़ महिला के होश उड़ गए।

डॉक्टर ने महिला को जो पर्चा दिया था, उस पर महिला को कंडोम लेने की सलाह लिखी हुई थी। वहीं यह मामला सामने आने के बाद डॉक्टर को जांच का सामना करना पड़ रहा है। यह मामला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले का है। यहां के घाटशिला सरकारी अस्पताल में डॉक्टर असरफ बदर के पास एक चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी पेटदर्द की समस्या लेकर गई थी।

वहीं डॉक्टर ने उस महिला कर्मचारी को दवा को जो पर्चा दिया, उसमें लिखा हुआ था कि वह पेटदर्द के बदले कंडोम ले। डॉक्टर की इस सलाह पर मरीज के होश उड़ गए। वहीं महिला ने इस बात की शिकायत वरिष्ठ चिकित्सकों से की और बाद में यह मामला एक स्थानीय विधायक द्वारा विधानसभा में भी उठाया गया। जिसके बाद डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।