Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांग्रेस नेत्री के कार्यालय में मनाई नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

सिरसा।( सतीश बंसल )   देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की सिरसा हलकाध्यक्ष व समाजेसविका पुनीता बलदेव राज ने सुर्खाब चौक स्थित अपने प्रतिष्ठान पर सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई। पुनीता बलदेव राज ने इस मौके पर कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वयं के जीवन को राष्ट्र के प्रति समर्पित किया हम सभी को उनके बताए पद चिन्हों पर चलते हुए उन्हें आदर्श मानकर जीवन में सभी कार्य करने चाहिएं। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी की बदौलत हमें आजादी मिली है। नेता जी ने अपना सर्वस्व देश पर न्यौछावर कर दिया, उन्होंने पूरी देश की जनता को ही अपना परिवार माना तथा वे स्वयं या परिवार के लिए नहीं अपितु देश के लिए जीये। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमन। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला भारद्वाज ब गीता रानी, सुरेश देवी, मीना देवी, अनीता रानी, दर्शना रानी, नसीब श्योराण, निर्मला, कृष्णा.प्रियंका रानी आदि दर्जनों महिलाओं ने भी इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए ।