Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चाची पर बुरी नियत थी भतीजे की, अकेली पाकर कर दिया ऐसा कांड, पढ़ें पूरी खबर

 

जोधपुर। लोहावट कस्बा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से अपने भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना 28 नवम्‍बर रात की है। मगर महिला की तरफ से मंगलवार को पुलिस में केस दर्ज करवाया गया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर बुधवार को महिला का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।

लोहावट थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवा कर बताया कि 28 नवंबर की रात को वह अपने घर पर सो रही थी। तब उसके जेठ का लड़का श्रवन घर में घुस आया तथा डरा-धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। उसे मारने-पीटने की धमकी देकर उसके घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गया। सुबह उसकी जेठानी ने आकर बाहर से दरवाजा खोला।