Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

National Film Awards : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश ने जीता यह राष्ट्रीय पुरस्कार

लखनऊ। फिल्मकारों के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सबसे पंसदीदा शूटिंग डेस्टीनेशन रहे हैं। इन सभी राज्यों को फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इन तीनों राज्यों ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य (मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट) का पुरस्कार जीता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को मिले राष्ट्रीय पुरस्कार के बाद ट्वीट कर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ’68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत (Most Film Friendly (Special Mention) पुरस्कार उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है। यह समस्त देवभूमिवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। मेरी ओर से समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई! प्रदेश सरकार ने फिल्म निर्माण को लेकर निर्माताओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में जो फिल्म नीति बनाई है, वो कारगर साबित हो रही है।’

22 जुलाई 2022 यानी शुक्रवार को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा नई दिल्ली में की गई। इस साल फीचर फिल्म श्रेणी में 305 फिल्मों को नामांकन मिला। ये पुरस्कार साल 2020 के लिए दिए गए हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार इस साल के अंत में एक समारोह में दिए जाएंगे। यहां देखिए विजेताओं की लिस्ट।

बेस्ट पापुलर फिल्म- ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर

बेस्ट फीचर फिल्म- सोरारई पोटरू (तमिल)

बेस्ट एक्टर- अजय देवगन (ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर) और सूर्या (सोरारई पोटरू)

बेस्ट हिन्दी फिल्म- तुलसीदास जूनियर (आशुतोष गोवारिकर)

बेस्ट डायरेक्टर- केआर सचिदानंदन (मलयालम फिल्म एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए)

बेस्ट एक्ट्रेस- अपर्णा बालमुरली (सोरारई पोटरू)

बेस्ट गीतकार- मनोज मुन्तशिर (सायना)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- बीजू मेनन (अय्यप्पनम कोशियुम)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम)

बेस्ट बुक ऑन सिनेमा- द लॉन्गेस्ट किस- किश्वर देसाई इसके लेखक हैं.

बेस्ट नरेशन ‘वॉयस ओवर’ अवॉर्ड- शोभा थरूर श्रीनिवासन- फिल्म ‘रैप्सोडी ऑफ रेन- मॉनसून ऑफ केरल’ के लिए

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- विशाल भारद्वाज (1232 किलोमीटर के लिए)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत)- थमन एस (अला वैकुंठपुरमुलु)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक)- जीवी प्रकाश (सोरारई पोटरू)

बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म- एना की गवाही (डांगी)

बेस्ट तेलुगु फिल्म- कलर फोटो

बेस्ट तमिल फिल्म- शिवरंजिनियुम इनुम सिला पेंगलु

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- डोलु

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- मध्य प्रदेश

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली (विशेष उल्लेख)- उत्तराखंड और यूपी

बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इस्यू- जस्टिस डिलेड बट डिलिवर्ड और थ्री सिस्टर्स को संयुक्त रूप से दिया जाता है.