Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नरेन्द्र मोदी अद्भुत नेता, अगले 10 साल में भारत से खत्म हो जाएगी गरीबी : डोनाल्ड ट्रंप

 

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। उनके साथ उनका परिवार भी है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे साबरमती आश्रम पहुंचा। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति और पीएम मोदी मोटेरा स्टेडियम पहुंचे। दुनिया के सबसे बड़े इस क्रिकेट स्टेडियम में ही ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां करीब एक लाख लोग उन्हें सुनने पहुंचे। सबसे पहले पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने भारत आने के लिए ट्रंप का आभार जताया। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने भाषण दिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘नमस्ते’ कहते हुए अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा, ‘यहां होना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। अमेरिका हमेशा भारत का एक वफादार ओर निष्ठावान मित्र रहा है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा, ‘अगले 10 साल में भारत से गरीबी हट जाएगी। भारत की तरक्की हर देश के लिए एक मिसाल है। यह स्वामी विवेकानंद का देश है। भारत में हर नागरिक के हक का सम्मान है। पीएम मोदी एक अद्भुत नेता हैं, वह भारत के लिए दिन-रात काम करते हैं। इस देश में हर साल दो हजार फिल्में बनाई जाती हैं। दुनियाभर में भारत का संगीत सुना जाता है। यहां अलग-अलग धर्म के लोग साथ मिलकर रहते हैं। सभी मिलकर प्रार्थना करते हैं। यह सभी चीजें मिलकर एक महान भारत बनाती हैं।’