लाइफस्टाइल डेस्क|
- संगीत अधिकांश लोगों की पसंद होता है इससे लोग अपना मूड ठीक करते हैं तो संगीत आपकी रोमांटिक लाइफ और सेक्स लाइफ को भी बेहतर करने का काम करता है|
- एक शोध से यह पता चला है कि तेज आवाज में गाने सुनने से आप देर तक वबेहतर सेक्स कर पाएंगे।
- दो हफ्तों तक चले इस शोध में परिवारों को पहला हफ्ता बिना तेज आवाज में संगीत सुने बिताना था। वहीं, दूसरे सप्ताह में सोनोस सिस्टम व एपल म्यूजिक पर उन्हें तेज आवाज में संगीत सुनने को बोला गया। इस दौरान 44,000 घंटों तक कुल 8,124 गाने बजाए गए।
- इस शोध से यह नतीजा निकला कि दूसरे सप्ताह के दौरान परिवारों में एक-दूसरे से ज्यादा संवाद हुए। उन्होंने साथ गाना गया, डांस किया, हंसे, रोए व ज्यादा वक्त साथ बिताया।कुल मिलाकर संगीत सुनने वालों ने 67 प्रतिशत ज्यादा सेक्स किया।
- आपको बता दें, यह नतीजा हमेशा एक जैसा रहा। संगीत लोगों के दिमाग में न्यूरोट्रांसमीटर डोपामाइन का स्त्राव बढ़ाता है, जिससे लोगों को संतुष्टि का गुनगुना अहसास होता है। संगीत सुनने से एक दूसरा न्यूरोट्रांसमीटर ऑक्सीटोन भी निकलता है जिसे लव हार्मोन कहते हैं। और इस हॉर्मोन से सेक्स करने की चाहत बढ़ती है|