Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बसपा के नये प्रदेश अध्यक्ष बने मुनकाद अली

 

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व सांसद मुनकाद अली को पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बना दिया। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कई अन्य पदाधिकारी भी बदला है।

बसपा कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभी तक प्रदेश अध्यक्ष रहे आरएस कुशवाहा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने कहा है कि दोनों पदाधिकारी अपने पूर्व की जिम्मेदारी का कार्यभार सौंपने के बाद, नये दायित्व को संभालेंगे।

पार्टी नेतृत्व ने लोकसभा में बसपा दल के नेता दानिश अली को हटाकर उनकी जगह श्याम सिंह यादव को दल का नेता नियुक्त किया है। श्याम सिंह यादव बसपा के जौनपुर से सांसद हैं। वहीं अम्बेडकर नगर के सांसद रितेश पांडेय को लोकसभा में पार्टी का उप नेता बनाया गया है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि गिरीशचंद्र जाटव पहले की तरह ही चीफ व्हीप बने रहेंगे। वर्तमान लोकसभा में बसपा के उत्तर प्रदेश से दस सांसद हैं।