Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुंबई टीम लगातार 7वीं बार हार कर अपना बुरा रिकॉर्ड बना लिया है

IPL चेन्नई सुपरकिंग्स ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में मुंबई को तीन विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा के लिए यह IPL किसी बुरे सपने जैसा बीत रहा है। बतौर बल्लेबाज वे लगातार छठवीं बार फेल हुए और दो गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस सीजन के पहले मैच में रोहित ने 41 रन बनाए थे। इसके बाद से वे एक बार भी 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। तीन बार वे डबल फिगर में भी नहीं पहुंच पाए।

रोहित शर्मा की कप्तानी भी चेन्नई के खिलाफ काफी कमजोर दिखी, 2019 IPL में भी धोनी ने उनादकट की गेंदों की धज्जियां उड़ाई थीं। इसके बावजूद रोहित ने आखिरी ओवर में धोनी के सामने उनादकट को मोर्चे पर लगाया, धोनी ने फिर उनादकट की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। बल्लेबाजी यूनिट का सामूहिक रूप से फेल होना भी मुंबई की हार की बड़ी वजह साबित हुई तिलक वर्मा ( 51 ने अकेले किला लड़ाने की कोशिश की, लेकिन उनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज 32 रन से आगे नहीं बढ़ पाया। रोहित के अलावा ईशान किशन भी इस मैच में खाता नहीं खोल पाए। डेवाल्ड ब्रेविस 4 और कीरोन पोलार्ड 14 रन ही बना के आउट हो गए